अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वाईएसएस फाउंडेशन ने आयोजित की “प्रकृति की सैर”, युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वाईएसएस फाउंडेशन ने आयोजित की “प्रकृति की सैर”, युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वाईएसएस फाउंडेशन ने आयोजित की “प्रकृति की सैर”, युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा “प्रकृति की सैर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक छात्रों, युवाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ओखला बर्ड  अभयारण्य  की समृद्ध जैव विविधता, विभिन्न पक्षी प्रजातियों, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र तथा पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने प्रकृति भ्रमण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को व्यवहारिक रूप से समझा तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस पहल को गलगोटियास एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की पर्यावरण कानून एवं स्थिरता अनुसंधान केंद्र इकाई का सहयोग प्राप्त हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन वन विभाग, गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया गया।

वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को प्रकृति एवं पर्यावरण से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण केवल पर्यावरण सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा हुआ विषय है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि गिव मी ट्रीज़ ट्रस्ट से इश्तियाक अहमद एवं सेफ ट्रस्ट से विक्रांत तोंगर उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को “जल बचाओ”, “प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाओ” एवं “प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करो” जैसे महत्वपूर्ण संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। 🌍♻️

वाईएसएस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से “जल है तो कल है”, “स्वच्छ यमुना मिशन” तथा अन्य पर्यावरणीय अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।


authorImage

Admin

Author

Comments

{{item.comment}}

{{item.name}}

{{item.postDate}}

Write a Comment