"स्वच्छ यमुना मिशन" के अंतर्गत युवा शक्ति: वाई एस एस फाउंडेशन द्वारा कालिंदी कुंज घाट
"जल है तो कल है: युवा शक्ति का कालिंदी कुंज घाट पर स्वच्छता संदेश"
"स्वच्छ यमुना मिशन" के अंतर्गत युवा शक्ति: वाई एस एस फाउंडेशन द्वारा कालिंदी कुंज घाट पर एक विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व यमुना कॉर्डिनेटर दिनेश कुमार एवं उनकी टीम के युवा साथियों ने किया।
युवा शक्ति ने अब तक 230 से अधिक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन किया हैं, जिनके माध्यम से हज़ारों लोगों को नदी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जोड़ा गया है। इस अवसर पर युवाओं ने घाट पर फैली गंदगी को साफ किया और उपस्थित स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को यमुना नदी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
यमुना कॉर्डिनेटर दिनेश कुमार ने कहा कि – "यमुना केवल एक नदी नहीं है बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जब तक आम जन इस अभियान से जुड़कर सहयोग नहीं करेंगे, तब तक इसका लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता।"
युवा शक्ति के साथियों ने संकल्प लिया कि वे निरंतर इस प्रकार के अभियान चलाकर समाज में जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता फैलाते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने "जल है तो कल है" का नारा लगाते हुए संदेश दिया कि यदि आज हम जल स्रोतों को बचाने और स्वच्छ रखने का संकल्प नहीं लेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
यह अभियान यमुना नदी के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ यमुना मिशन का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है।
{{item.comment}}
{{item.name}}
{{item.postDate}}