यमुना संकट के बीच अर्थ डे पर उतरे सेंकड़ों युवा, हजारों किलो कचरा हटाकर दिया बड़ा संदेश
वाई एस एस फाउंडेशन की अगुवाई, प्राधिकरण के सहयोग से चला अभियान—“अब नहीं जागे तो देर हो जाएगी l
बढ़ते प्रदूषण और यमुना की बिगड़ती स्थिति के बीच, अर्थ डे पर वाई एस एस फाउंडेशन के नेतृत्व में युवा शक्ति घाट, यमुना तट पर बड़ा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेडिसन ब्लू एमबीडी नोएडा सह-भागीदार रहा, जबकि नोएडा प्राधिकरण का संस्थागत सहयोग मिला।
सैकड़ों युवाओं और स्वयंसेवकों ने कई घंटों तक श्रमदान कर यमुना किनारे फैले प्लास्टिक, थर्मोकोल और अन्य अपशिष्ट को हटाया। अभियान के दौरान साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि यमुना की सफाई केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है। “जल है तो कल है” के संदेश के साथ जन-जागरूकता
स्थानीय स्तर पर यमुना में बढ़ता प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे का जमाव और घटती जल गुणवत्ता गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा की “अगर आज भी हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को सिर्फ प्रदूषित यमुना ही मिलेगी। यह अभियान एक शुरुआत है, लेकिन इसे जन-आंदोलन बनाना जरूरी है।
रेडिसन ब्लू एमबीडी नोएडा के प्रतिनिधियों ने इसे कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी का जमीनी उदाहरण बताया, जबकि नोएडा अथॉरिटी ने इसे जनभागीदारी की सकारात्मक पहल कहा।
“यमुना को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं—समाज को भी आगे आना होगा।”
#यमुना स्वच्छता अभियान
#Yamuna Cleanliness Drive #Earth Day 2026 Noida #YSS Foundation #Yamuna Cleanupb #Noida Authority #Yamuna Cleaning #Y#muna Pollution News) #Radisson Blu MBD #CSR activity #Youth Shakti Ghat Noida cleanup #Plastic-free Yamuna campaign


{{item.comment}}
{{item.name}}
{{item.postDate}}