प्रदीप डाहलिया : ट्री मैन ऑफ इंडिया को मिला सम्मान
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले “ट्री मैन ऑफ इंडिया” को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन को वृक्षारोपण, जल संरक्षण और हरित अभियान के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान मिला है।
प्रदीप डाहलिया : (“ट्री मैन ऑफ इंडिया”) ने अब तक लाखों पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने तालाबों के पुनर्जीवन, भूजल संरक्षण और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया है।
इस सम्मान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही संभव है। “प्रदीप डाहलिया” का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक दिशा दिखाता है।


{{item.comment}}
{{item.name}}
{{item.postDate}}